उत्तराखंड
Kedarnath Dham में सीजन की पहली बर्फबारी, भक्तों में खुशी का माहौल
Tara Tandi
3 Jun 2025 4:32 PM IST

x
Chamoli चमोली: केदारनाथ धाम में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। बर्फ की सफेद चादर से ढंके मंदिर परिसर और आसपास की पहाड़ियों के अद्भुत दृश्य श्रद्धालु झूम उठे। बर्फबारी होते ही श्रद्धालुओं में खुशी की लहर दौड़ गई।
कड़ाके की ठंड के बावजूद बड़ी संख्या में तीर्थयात्री भगवान शिव के दर्शनों के लिए धाम पहुंचे हुए हैं। हर-हर महादेव’ के जयकारों की गूंज धाम में सुनाई दे रही है। श्रद्धालुओं ने बर्फबारी का आनंद लेते हुए वीडियो और फोटो भी लिए।
वहीं चमोली जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी सोमवार से मौसम खराब है। हेमकुंड साहिब में लगातार दूसरे दिन भी बर्फबारी हुई। हेमकुंड साहिब की यात्रा शुरु होने के बाद तीसरी बार बर्फबारी हुई। हालांकि रविवार के मुकाबले सोमवार को बर्फबारी कम हुई है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से यहां दोपहर बाद मौसम बदल रहा है और बर्फबारी हो रही है।
इससे पूरे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। सोमवार को दोपहर बाद यहां मौसम बदला और फिर बर्फबारी शुरू हो गई। हालांकि शाम होते-होते मौसम साफ भी हो गया।
TagsKedarnath Dhamसीजन पहली बर्फबारीभक्तों खुशी माहौलfirst snowfall of the seasonhappy atmosphere of devoteesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





