उत्तराखंड

फौजी मटकोटा के फर्म स्वामी पर लगा 5 लाख रुपये का जुर्माना

Admin4
9 Sep 2023 2:12 PM GMT
फौजी मटकोटा के फर्म स्वामी पर लगा 5 लाख रुपये का जुर्माना
x
रुद्रपुर। विगत दिवस जिला पंचायत और प्रशासन ने फौजी मटकोटा में पॉलिथीन बनाने वाली फर्म में छापा मारने के बाद फर्म स्वामी पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया है। सोमवार को जिला पंचायत संबंधित फर्म स्वामी को नोटिस भेजेगा।
यहां बता दें कि विगत दिवस जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी तेज सिंह और एसडीएम मनीष बिष्ट के नेतृत्व में टीम फौजी मतकोटा की एक फैक्ट्री में छापा मारा था। छापे की भनक लगते ही फैक्ट्री में काम कर रहे दो मजदूर फरार हो गये। टीम को तलाशी के दौरान फैक्ट्री के अंदर करीब 105 कट्टे प्लास्टिक दाना, 11 कट्टे पॉलीथिन और 13 प्लास्टिक रोल बरामद हुए। टीम ने फैक्ट्री में मिली सामग्री को अपने कब्जे में ले लिया है।
जिला पंचायत के अधिकारियों के अनुसार फौजी मटकोटा में संतोष कुमार यादव पिछले एक साल से फर्म को संचालित कर रहे थे। अधिकारियों के अनुसार फैक्ट्री में पकड़े गये माल का असिसमेंट निकाला गया। इसके बाद जुर्माने की राशि 5 लाख रुपये तय की गयी है।
फौजी मटकोटा में फर्म के खिलाफ कार्रवाई के बाद संचालक पर 5 लाख का जुर्माना लगाया गया है। सोमवार को जमाने जुर्माने का नोटिस भेजा जाएगा। इसके लिए फर्म स्वामी को एक सप्ताह का समय दिया जाएगा। तय समय पर जुर्माना जमा नहीं करने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -तेज सिंह, अपर मुख्य अधिकारी, ऊधमसिंह नगर
Next Story