उत्तराखंड

अदालत के आदेश पर किया दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Admin Delhi 1
22 Dec 2022 2:30 PM GMT
अदालत के आदेश पर किया दबंगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
x

रुद्रपुर कोर्ट रूम न्यूज़: बिंदुखेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने रंपुरा के दबंगों पर जानलेवा हमला करने और लूटपाट किए जाने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने न्यायालय को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तालाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बिंदुखेड़ा निवासी गुरमीत सिंह ने बताया कि 25 अक्टूबर को रंपुरा स्थित गुरुद्वारे के समीप प्लाट पर खड़ा था कि अचानक रंपुरा बस्ती के रहने वाले सोनू खत्म, आठ-दस साथियों के साथ आया और गाली-गलौच करते हुए लोहे की रॉड व लाठी डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया।

आरोप था कि दबंगों ने हमले के दौरान उसकी जेब में रखे 35 हजार रुपये व सोने की अंगूटी लूट कर ले गए। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। तहरीर रंपुरा चौकी पुलिस को सौंपी गई। मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तालाश शुरू कर दी है।

Next Story