उत्तराखंड

बस के लिए मारामारी : रोडवेज स्टेशन में बसों में छाया संकट, यात्री हो रहे परेशान

Rounak Dey
24 Oct 2022 8:43 AM GMT
बस के लिए मारामारी : रोडवेज स्टेशन में बसों में छाया संकट, यात्री हो रहे परेशान
x

हल्द्वानी। दीपावली पर दिल्ली, देहरादून समेत अन्य स्थानों से यात्रियों के आने का सिलसिला जारी है। जिसके चलते रविवार को भी रोडवेज स्टेशन यात्रियों से खचाखच भरा रहा। बस न मिलने पर अधिकांश यात्री महंगी दरों पर टेक्सियों से गंतव्य को रवाना हुए।

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, देहरादून व लखनऊ से बड़ी संख्या में यात्री सुबह हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन पहुंचे। इनमें कई यात्री पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले थे। लेकिन पर्याप्त बसें न होने के कारण लगभग 10 बजे के बाद स्टेशन में बसों का संकट हो गया। यात्री बसों के इंतजार में घंटों स्टेशन पर घूमते रहे, लेकिन कोई वाहन नहीं मिले। बाद मजबूर होकर उन्हें टैक्सियों का सहारा लेना पड़ा। वहीं बरेली को जाने वाले यात्रियों को भी इस संकट से जूझना पड़ा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में सीट पाने के लिए यात्री धक्का-मुक्की करते नजर आये।

Rounak Dey

Rounak Dey

    Next Story