उत्तराखंड

पिता-पुत्र 103 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार

Admin Delhi 1
6 Dec 2022 12:23 PM GMT
पिता-पुत्र 103 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार
x

हल्द्वानी क्राइम न्यूज़: नैनीताल पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में दो तस्कारों को गिरफ्तार किया है। बनभूलपुरा पुलिस ने देर रात गस्त के दौरान पिता व पुत्र को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया।

एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि लाखों की स्मैक तस्करों को पकड़ा गया है। देर रात जब बनभूलपुरा पुलिस थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में गस्त कर रही थी, तो उन्होंने एक ऑल्टो में 103 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। तस्करी कर रहे पिता और पुत्र को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम शाकिर हुसैन पुत्र नजाकत हुसैन बनभूलपुरा और साहिब पुत्र शाकिर हुसैन बनभूलपुरा बताया। पुलिस रिकॉर्ड में पता चला कि इससे पहले भी आरोपी जेल जा चुके हैं। पुलिस तस्करों को कोर्ट में पेश कर रही है। स्मैक की कीमत लगभग 20 लाख बताई जा रही है।

Next Story