
हरिद्वार न्यूज़: छह माह से सौतेली बेटी से दुष्कर्म कर रहे पिता को कनखल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बेटी की शिकायत पर आरोपी पिता के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. एसओ नरेश राठौड़ ने बताया कि थाने पहुंची पंद्रह वर्षीय पीड़िता ने आपबीती बयां करते हुए बताया कि उसका सौतेला पिता छह माह से शराब पीकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है.
पीड़िता ने बताया कि उसकी मां लोगों के घरों में घरेलू कार्य करती है, जब उसकी मां घर पर नहीं होती थी तब उसका सौतेला पिता डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म करता है. शिकायत मिलने के बाद हरकत में आई कनखल पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया.एसओ ने बताया कि महिला ने अपने पति की मौत होने पर एक साल पहले ही पुराने परिचित से शादी की थी. आरोपी की महिला के साथ पहली शादी है. उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता के कोर्ट में बयान कराए जा रहे हैं और उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा.





