उत्तराखंड

किसानों ने धान खरीद की लिमिट न बढ़ने पर आंदोलन की चेतावनी दी

Admin4
15 Nov 2022 6:42 PM GMT
किसानों ने धान खरीद की लिमिट न बढ़ने पर आंदोलन की चेतावनी दी
x
जसपुर। क्षेत्र के धान क्रय केंद्र की धान खरीद की लिमिट समाप्त हो गई है। इससे किसान अत्यधिक परेशान हैं। धान खरीद केंद्रों की लिमिट न बढ़ने पर भारतीय किसान यूनियन ने आंदोलन की चेतावनी दी है। जसपुर क्षेत्र में सहकारी समिति के कलियावाला रोड स्थित धान खरीद केंद्र समेत अन्य ऐजेंसियों के जगतपुर पट्टी, पतरामपुर, महुवाडाबरा, धर्मपुर, गूलरगोजी व नादेही आदि स्थानों पर स्थित 17 धान खरीद केंद्रों की धान खरीद की सीमा समाप्त हो गई है। जिससे धान तौल बंद हो गई है।
जबकि अब क्षेत्र के किसानों का काफी धान बिकने से रह गया है। तौल बंद हो जाने के बाद काफी किसानों धान क्रय केंद्रों पर पड़ा है। कुछ किसान अपनी धान से लदी हुई ट्रैक्टर-ट्रालियों घरों को लेकर वापस चले गये। धान खरीद केंद्रों की धान खरीद की लिमिट बढ़ने के बाद ही धान की तौल शुरू हो पायेगी।
भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने क्षेत्र के धान क्रय केंद्रों का भ्रमण कर धान खरीद की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने जिला ऊधमसिंह नगर के धान खरीद के प्रभारी एडीएम जय भारत सिंह से वार्ता कर स्थिति से अवगत कराया और मांग की शीघ्र ही धान खरीद की लिमिट बढ़ा कर धान की तौल शुरू कराई जाये।
इस पर उन्होंने शीघ्र ही सम्बंधित धान खरीद केंद्रों की लिमिट बढ़ाने का आश्वासन दिया। भाकियू वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही धान क्रय केंद्रों की धान खरीद की लिमिट न बढ़ाई गई तो भारतीय किसान यूनियन आंदोलन को बाध्य होगी ।
Admin4

Admin4

    Next Story