उत्तराखंड
देहरादून के नामी बिल्डर ने सातवीं मंजिल से कूद कर की आत्महत्या
Tara Tandi
24 May 2024 3:31 PM IST

x
देहरादून : देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। दून के नामी बिल्डर सतेंद्र सिंह साहनी ने निर्माणधीन बिल्डिंग से कूद कर आत्महत्या कर ली है। आनन-फानन में बिल्डर को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने सतेंद्र सिंह साहनी को मृत घोषित कर दिया।
नामी बिल्डर ने सातवीं मंजिल से कूद कर की आत्महत्या
मामला थाना राजपुर क्षेत्र का है। घटना शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे की हैं। संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार पैसफिक गोल्फ के पास देहरादून के नामी बिल्डर सतेंद्र सिंह साहनी ने निर्माणधीन बिल्डिंग से कूद कर आत्महत्या कर ली। मृतक बिल्डर पैसिफिक गोल्फ सोसाइटी निवासी था।
मौके पर पहुंची पुलिस
आनन-फानन में बिल्डर के परिजन उन्हें लेकर निजी अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने सतेंद्र को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है। बताया जा रहा है कई दिनों से बिल्डर अपने काम को लेकर डिप्रेशन में चल रहा था।
Tagsदेहरादून नामी बिल्डरसातवीं मंजिलकूद कर आत्महत्याDehradun famous builderseventh floorcommits suicide by jumpingजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





