
x
देवभूमि उत्तराखण्ड की वादियों की बात ही कुछ अलग है। यही वजह है कि देवभूमि की विहंगम और खूबसूरत वादियां में कभी कोई अभिनेता या अभिनेत्री फिल्म की शूटिंग के लिए या फिर कभी वो छुट्टियां बिताने आ ही जाते हैं। इसी क्रम में अब टीवी की दुनिया की मशहूर अभिनेत्री रश्मि देसाई उत्तराखण्ड में धारी देवी के मंदिर में स्पॉट की गई हैं। जहां वह मंदिर में पहुंच कर मां भगवती धारी देवी की पूजा अर्चना करते हुए नजर आयी है। जिसके बाद वह प्रसाद लेकर बदरीनाथ व केदारनाथ यात्रा के लिए रवाना हो गयीं है। बताया जा रहा है कि इस दौरान उन्हें वहां स्थानीय जनप्रतिनिधि क्षेत्र पंचायत सदस्य पूजा देवी ने उन्हें पहचान लिया। जिसके बाद रश्मि ने अपने फैन के साथ फोटो भी खिंचवाई है।
बता दें रश्मि देसाई भारतीय टेलीविजन की दुनिया की एक जानीमानी अदाकारा हैं। टेलीविजन की दुनिया में उन्हें अपार सफलता सीरियल उतरन से मिली थी। जिसमे उन्होंने तपस्या का एक अहम किरदार निभाया था। इस किरदार में उन्हें फैंस द्वारा काफी पसंद किया जाने लगा और वह जल्द ही टीवी की सबसे महंगी एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हो गई। उसके बाद रश्मि कई रियलिटी शो में भी नजर आयी। साथ ही उन्हें बिग बॉस 13 में भी काफी सुर्खिया मिली हालाँकि वह यह शो जीत नहीं पाई थी। इसके बाद उन्हें एकता कपूर के नागिन शो में भी देखा गया था।

Gulabi Jagat
Next Story