उत्तराखंड
आबकारी विभाग ने एक घर से पकड़ी 140 पाउच कच्ची शराब, जानिए पूरी खबर
Admin Delhi 1
12 Sept 2022 8:58 PM IST

x
हल्द्वानी क्राइम न्यूज़: आबकारी विभाग ने छापा मारकर एक घर से 140 पाउच कच्ची शराब बरामद की है। आबकारी निरीक्षक दीरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि छापेमारी लामाचौड़ निवासी मायादेवी पत्नी सुरेश सागर के घर में की गई।
इनके मकान से लगे परिसर की तलाशी में 140 पाउच करीब 35 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। मायादेवी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया गया है। टीम में आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह बिष्ट, प्रधान आबकारी सिपाही संजय कुमार, आनंद सिंह दोसाद, बलवंत सिंह व भरत थे।
Next Story





