उत्तराखंड

ठगी के मामले में महिला सहित पूर्व सैनिक गिरफ्तार

Admin2
3 Jun 2022 7:14 PM IST
ठगी के मामले में महिला सहित पूर्व सैनिक गिरफ्तार
x
uttrakhand, jantaserishta, hindinews

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने खुलासा करते हुए कहा कि पुलिस ने घटना के 12 घंटे के अंदर गिरोह के सरगना समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।आरोपियों के कब्जे से ठगी गई रकम में से आठ लाख, भूरे व सफेद रंग के नोट के बराबर कागज के टुकड़े, नोट दोगुने करने का झांसा देने वाली मशीन और दोनाली लाइसेंसी बंदूक बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया।

बताया कि 31 मई की रात को जब रुपये दोगुने होने का समय था तभी कार से आए तीन लोगों ने मारपीट कर दोनाली बंदूक के बल पर आठ लाख रुपये, करनैल सिंह व इंद्रपाल सिंह का कथित रूप से अपहरण कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की
Next Story