उत्तराखंड

नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के इंजीनियरों व कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

Admin Delhi 1
2 Oct 2022 11:47 AM GMT
नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के इंजीनियरों व कर्मचारियों को किया गया सम्मानित
x

हल्द्वानी न्यूज़: पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता डीके बंसल ने रविवार को महात्मा गांधी और लालबहादुर शास्त्री की जयंती के मौके पर नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के इंजीनियरों व कर्मचारियों को उत्कृष्ट काम करने के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुआत अधीक्षण अभियंता डीके बंसल ने ध्वाजारोहरण कर की। इसके बाद महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। स्वच्छ भारत अभियान के तहत निर्माण मंडल कार्यालय परिसर में अधिकारियों व कर्मचारियों ने सामूहिक तौर पर सफाई अभियान चलाया। इस दौरान एसई डीके बंसल ने गांजी व पंडित लाल बहादुर शास्त्री के जीवन के विभिन्न आयामों की जानकारी दी। साथ ही सम्मानित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को बधाई दी व आगे उत्कृष्ट कार्य जारी रखने को मनोबल बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन बृजमोहन जोशी ने किया।

गांधी जयंती पर इनको किया गया सम्मानित: अधिशासी अभियंता खटीमा पीके चौहान, अधिशासी अभियंता रामनगर एनके गोयल, हल्द्वानी से ज्योति पालनी, सुमेंद्र सिंह खंपा, जगत सिंह बिष्ट, सुनीता बेलवाल, चम्पा शर्मा, नंदन सिंह, नागेंद्र चंद्र आर्य, तेजेंद्र कुमार, रेखा सुयाल, मोहन चंद्र, भीमताल से किशन सिंह रावत, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, मयंक मिश्रा, ऊधमसिंह नगर से अनिल शुक्ला, गिरीश रावत, पंकज चनियाल, खटीमा से राजेंद्र महतोलिया, त्रिलोक सिंह मेहता, ध्यान सिंह, मनोज कुमार, काशीपुर से राजेश भट्ट, गोकुल, सुरेश सिंह बिष्ट, रामनगर से अंकित कुमार, कृष्ण चंद्र आर्या, केशर सिंह, प्रकाश चंद्र को सम्मानित किया गया।

ये मौजूद रहे: इंजिनीयर एनके गोयल, पीएन चौधरी, ज्योति पालनी, सुरेंद्र खम्पा, सुनीता बेलवाल, जगत सिंह बिष्ट, चम्पा शर्मा, नंदन सिंह, पीआईयू अमृत के नागेंद्र आर्य, तेजेन्द्र कुमार, रेखा सुयाल समेत विभाग के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Next Story