उत्तराखंड

रुड़की में बिजली चोरी पर ऊर्जा निगम का छापा, दो ईंट भट्टे और गौशाला पकड़ी गई

Admindelhi1
29 Nov 2026 1:00 PM IST
रुड़की में बिजली चोरी पर ऊर्जा निगम का छापा, दो ईंट भट्टे और गौशाला पकड़ी गई
x
बिजली चोरी के लिए अपनाए जा रहे थे अलग-अलग तरीके, ऊर्जा निगम ने मारा छापा

रुड़की: उत्तराखंड के लंढौरा क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ ऊर्जा निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ईंट भट्टों और एक गौशाला में विद्युत चोरी पकड़ी है। शनिवार को उपखंड अधिकारी रामकुमार कौशिक के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी कर तीनों स्थानों पर बिजली के अवैध इस्तेमाल का खुलासा किया।

ऊर्जा निगम के अनुसार, एक ईंट भट्टे में ट्यूबवेल के कनेक्शन से बिजली लेकर व्यावसायिक और घरेलू उपयोग किया जा रहा था। दूसरे भट्टे में सीधे बिजली चोरी की जा रही थी। वहीं, एक गौशाला में ट्यूबवेल की इनकमिंग केबल में कट लगाकर बिजली का अवैध इस्तेमाल किया जा रहा था।

उपखंड अधिकारी रामकुमार कौशिक ने बताया कि क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई। तीनों मामलों में विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है और संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है।

Next Story