उत्तराखंड

कूड़ा निस्तारण व्यवस्था मजबूत करने और एसटीपी निर्माण में तेजी पर जोर

Admindelhi1
9 Oct 2026 4:14 PM IST
कूड़ा निस्तारण व्यवस्था मजबूत करने और एसटीपी निर्माण में तेजी पर जोर
x
कचरा प्रबंधन सुधारने के निर्देश, एसटीपी निर्माण में तेजी लाने को कहा

पिथौरागढ़: जिला गंगा सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य समय पर पूरा करने, गुणवत्ता बनाए रखने और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं में अनावश्यक विलंब रोकने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से काम करें।

जिलाधिकारी ने कूड़ा एकत्र करने के लिए उपयुक्त स्थलों को चिह्नित कर वहां व्यवस्थित तरीके से कूड़ा संग्रहण और उचित निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई बनाए रखने और कूड़े के अनियंत्रित निस्तारण पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

उन्होंने नालों और जलस्रोतों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने, अपशिष्ट पदार्थों का उचित निस्तारण करने तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी आदित्य रत्न सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Story