
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : देहरादून में तीन आरोपितों द्वारा एक बुजुर्ग महिला से 26 लाख हड़पने का मामला सामने आया है। इस मामले में डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश पर क्लेमेनटाउन थाना पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।आरोप है कि उन्होंने मिथिलेश सिंह को एक संपत्ति (मकान) में साझेदार बनाने का झांसा दिया। महिला का विश्वास जीतकर आरोपितों ने उनसे अपने निजी काम के लिए रुपये मांगने शुरू कर दिए।आरोपितों ने 27 नवंबर 2020 को उनसे 10 लाख रुपये मांगे। इसके बाद 31 दिसंबर 2020 को साढ़े चार लाख रुपये मांगे। 12 जनवरी 2021 को छह लाख, 13 जनवरी को पांच लाख 40 हजार रुपये मांगे।इनमें से कुछ धनराशि मिथिलेश सिंह ने पुरुषोत्तम भट्ट के बेटे के खाते में डाली। इसके बदले आरोपितों ने उन्हें कुछ ब्लैंक चेक भी दिए थे। मिथिलेश ने जब अपनी धनराशि वापस मांगी तो वह काफी दिनों तक टालते रहे। आरोपितों ने उन्हें बैंक में चेक भी नहीं लगाने दिए।घेराबंदी करते हुए उन्होंने एक व्यक्ति को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देखकर वह तेजी से भागने लगा। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने पीछा कर आरोपित को दबोच लिया। इसके पास से पुलिस को 15 पुड़िया समेत कुल 10 ग्राम स्मैक मिली। पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम मुमताज निवासी मोहल्ला मलानपुरा बताया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया.
सोर्स-dehradunfastrack





