विशेष अभियान का असर, कक्षा 1 से 12 तक एक लाख से अधिक बच्चों ने लिया प्रवेश

DEMO PIC
देहरादून: उत्तराखंड सरकार की ओर से सरकारी स्कूलों को बढ़ावा देने के लिए शिक्षामंत्री धन सिंह की चलाई मुहिम रंग लाती दिख रही है. इस मुहिम का नाम है 'सरकारी स्कूलों में प्रवेशोत्सव'. सरकारी स्कूलों में बच्चों के एडमिशन पर जोर देने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत कक्षा 1 से 12 तक एक लाख से अधिक बच्चों ने प्रवेश लिया है. प्रत्येक जिले में सर्वाधिक दाखिले करने वाले स्कूलों को शिक्षा विभाग की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा. इस अभियान का उद्देश्य नये छात्रों को सरकारी स्कूलों में प्रवेश दिलाना है. अभियान 20 से 30 अप्रैल तक चलेगा. शिक्षामंत्री ने कहा है कि प्रत्येक जिले के जो 10 स्कूल सबसे ज्यादा छात्रों को एडमिशन देंगे, उन्हें एक कंप्यूटर सरकार द्वारा दिया जायेगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





