उत्तराखंड
Dehradun के नामी बिल्डर के यहां ED की छापेमारी, इस बड़े घोटाले से जुड़े हैं तार
Tara Tandi
30 Aug 2024 12:46 PM IST

x
Dehradun देहरादून: उत्तराखंड समेत देश के पांच राज्यों में ED ने भूमाफिया और बिल्डरों के ठिकानों पर छापे मारे हैं। देहरादून में भी ED की छापे मारी जारी है। कई ठिकानों पर ईडी की टीमें दस्तावेजों को खंगाल रहीं हैं।
देहरादून में ED की छापेमारी
मिली जानकारी के अनुसार देहरादून में ED की टीम ने बिल्डरों और भूमाफिया के ठिकानों पर छापे मारे हैं। ईडी की टीमें दस्तावेजों को खंगाल रही है। देहरादून के साथ ही राज्य के कुछ और इलाकों में भी छापेमारी की खबरें हैं। हालांकि इस बारे में अभी पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं न सिर्फ उत्तराखंड में बल्कि देश के कई अन्य राज्यों में भी ईडी की छापेमारी जारी है। पंजाब, हिमाचल प्रदेश में भी ईडी की छापेमारी की जा रही है।
रजिस्ट्री घोटाले से जुड़े हैं तार
बताया जा रहा है कि इस छापेमारी के तार देहरादून में हुए रजिस्ट्री घोटाले से जुड़े हुए हैं। राज्य के सबसे बड़े रजिस्ट्री घोटाले में कई बड़े भूमाफिया शामिल हैं। कई अन्य राज्यों के भूमाफिया की भी इस केस में मिलीभगत की आशंका है। ऐसे में ईडी ने इस मामले में पुख्ता इनपुट के बाद कार्रवाई की है। देहरादून की कई बेशकीमती जमीन को रजिस्ट्री बदल कर महंगे दामों पर बेचा गया है।
TagsDehradun नामी बिल्डरED छापेमारीघोटाले जुड़े तारभूमाफिया मचा हड़कंपDehradun: Renowned builderED raidscam linksland mafia creating panicजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





