उत्तराखंड

उत्तराखंड में महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से बाहर दौड़े लोग

Tara Tandi
11 May 2024 4:28 PM IST
उत्तराखंड में महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से बाहर दौड़े लोग
x
उत्तराखंड : भूकंप के कारण उत्तराखंड की धरती एक बार फिर से डोली है। बागेश्वर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के कारण लोग दहशत में आ गए और अपने घरों से बाहर दौड़े।
बागेश्वर में महसूस किए गए भूकंप के झटके
उत्तराखंड में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए। शनिवार दोपहर सवा बाहर बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप आने के कारण लोग अपने घरों से बाहर दौड़े और लोगों नें दहशत का माहौल है।
2.8 मापी गई तीव्रता
बागेश्वर में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 मापी गई। लोगों का कहना है कि कुछ सेकेंड के लिए दुकानें और घर हिलते हुए महसूस हुए। जिस कारण लोग दुकानों और घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल भूकंप से किसी तरह के कोई नुकसान की खबर नहीं आई है।
Next Story