उत्तराखंड

Dungarpur: रीको कार्यालय में विद्युत संबंधी जनसुनवाई 4 सितम्बर को

Tara Tandi
3 Sept 2024 12:58 PM IST
Dungarpur: रीको कार्यालय में विद्युत संबंधी जनसुनवाई 4 सितम्बर को
x
Dungarpur डूंगरपुर । जिला कलक्टर के निर्देशानुसार अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के वृत्त डूंगरपुर के अन्तर्गत संचालित विभिन्न औद्योगिक इकाईयों एवं प्रतिष्ठानों की विद्युत संबंधी समस्याओं के निस्तारण के लिए 4 सितम्बर को प्रातः 11 बजे रीको कार्यालय, डूंगरपुर में जन सुनवाई का आयोजन किया जाएगा। एवीवीएनएल के प्रावैधिक सहायक कमलेश्वर जैन ने बताया कि सभी संबंधित औद्योगिक इकाईयों एवं प्रतिनिधियों को जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी विद्युत संबंधित समस्याओं का निस्तारण करवाने की अपील की गई हैं।
Next Story