उत्तराखंड

जल संस्थान का बकायेदारी वसूली अभियान तेज, 20 हजार से अधिक के बकायेदारों पर की कार्रवाई

Admin Delhi 1
11 March 2023 2:34 PM GMT
जल संस्थान का बकायेदारी वसूली अभियान तेज, 20 हजार से अधिक के बकायेदारों पर की कार्रवाई
x

हल्द्वानी: जल संस्थान का वसूली अभियान शनिवार को भी जारी रहा। 31 मार्च को यह वित्तीय वर्ष समाप्त हो रहा है। जल संस्थान ने इससे पहले बकायेदारी वसूलने की कवायद तेज कर दी है। शहर के विभिन्न वसूली संग्रह केंद्रों ने शनिवार को टीम भेजकर पानी के बिल का बकाया वसूला।

काठगोदाम वसूली संग्रह केंद्र का इस वित्तीय वर्ष का लक्ष्य 8.46 करोड़ था जिसके सापेक्ष 6.45 करोड़ वसूल कर लिए गए हैं। शुक्रवार को काठगोदाम वसूली संग्रह केंद्र ने 11 और शनिवार को 2 कनेक्शन काटे। इन कनेक्शन धारकों पर 20 हजार से अधिक की देनदारी थी। ऐसे डिफॉल्टरों की कुल संख्या 750 है।

ऐसे डिफॉल्टरों को नोटिस देकर एक सप्ताह के अंदर बिल जमा करने का समय दिया जा रहा है यदि इसके बावजूद बिल जमा नहीं करते हैं तो कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जा रही है। जल संस्थान के हल्द्वानी संग्रह केंद्र का इस वित्तीय वर्ष का लक्ष्य 5.77 करोड़ है जिसमें फरवरी माह तक 4.19 करोड़ वसूल कर लिए गए हैं।

1 मार्च से 10 मार्च तक 30 लाख की वसूली कर ली गई है। शनिवार को 2 लाख 41 हजार रुपए की वसूली की गई। ऊंचापुल संग्रह केंद्र ने शनिवार को 2 लाख 45 हजार रुपए की वसूली की। ऊंचापुल संग्रह केंद्र का इस वित्तीय वर्ष का कुल लक्ष्य 10 करोड़ था जिसके सापेक्ष 8 करोड़ वसूल कर लिए गए हैं।

टीपी नगर वसूली संग्रह केंद्र ने शनिवार को 2 लाख 5 हजार रुपए वसूल किए। 15 मार्च के बाद बिल जमा न करने पर सभी बकाएदारों को नोटिस भेजा जाएगा और इसके बावजूद भी बिल जमा न करने पर कनेक्शन काटे जाएंगे। रविवार को छुट्टी के दिन भी सभी वसूली संग्रह केंद्र खुले रहेंगे जहां उपभोक्ता बकाया बिल जमा कर सकते हैं।

Next Story