उत्तराखंड

डॉ. एस.एस. संधु ने उच्चाधिकारियों के साथ आढ़त बाजार के सम्बन्ध में ली बैठक

jantaserishta.com
22 Sept 2023 3:35 PM IST
डॉ. एस.एस. संधु ने उच्चाधिकारियों के साथ आढ़त बाजार के सम्बन्ध में ली बैठक
x
उन्होंने कहा...
देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में उच्चाधिकारियों के साथ आढ़त बाजार के सम्बन्ध में बैठक ली। मुख्य सचिव ने अधिकारियो को आढ़त बाजार निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने एमडीडीए से कार्य शुरू होने से पूर्ण होने तक प्रत्येक स्तर पर कार्य पूर्ण होने की समयसारणी की भी मांग की। मुख्य सचिव ने कहा कि क्षेत्र का विकास करते समय सभी बुनियादी आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाए। अग्निशमन आदि के लिए उचित स्थान निर्धारित किया जाए। चयनित भूमि का अधिक से अधिक एवं बेहतर तरीके से उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यां की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि हितधारकों से परामर्श लेते हुए दुकानों का आबंटन पूर्व में ही कर लिया जाए, ताकि व्यापारी को पता हो कि उसे कौन सी दुकान आबंटित है। व्यापारी को आबंटित दुकान का डिजाईन उसके कार्य के अनुरूप हो इसके लिए उनसे सुझाव अवश्य लिए जाएं। उन्होंने कहा कि दुकान आबंटित हो जाने के बाद व्यापारी स्वयं भी कार्यों की गुणवत्ता का ध्यान रख सकेंगे। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन, सचिव श्री एस.एन. पाण्डेय, जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका, उपाध्यक्ष मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण श्री बंशीधर तिवारी एवं अपर सचिव श्री विनीत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story