
x
कार्यालय में सभी विधायकों की बैठक
जनता से रिश्ता वेबडेस्क : राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी डॉ.कल्पना सैनी मंगलवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इससे पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने प्रदेश कार्यालय में सभी विधायकों की बैठक बुलाई है। बैठक में विधायकों को प्रस्तावक बनाने पर चर्चा हुई।बैठक के बाद पार्टी प्रत्याशी डॉ.सैनी विधान मंडल भवन पहुंची, जहां उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पार्टी प्रभारी दुष्यंत गौतम, प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार समेत कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Next Story





