उत्तराखंड

कुत्ते का कटा चालान, जाने किस शहर हुआ ऐसा

Bhumika Sahu
13 Jan 2023 3:42 PM GMT
कुत्ते का कटा चालान, जाने किस शहर हुआ ऐसा
x

न्यूज़ क्रेडिट : अमृत विचार 

मालिक को 5000 लगा चुना
नैनीताल | नगर पालिका ने शहर में कुत्ते पालने वालों के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। एक ओर कुत्ते पालने के लिए लाइसेंस की राशि बढ़ाकर 500 की गई है तो वहीं लाइसेंस नहीं बनाने पर एक हजार से पांच हजार तक का चालान कटेगा।
नैनीताल नगर में लगभग 300 लोगों ने कुत्ते पाले हैं। लेकिन प्रतिवर्ष मात्र 25 से 30 लोग ही पालिका से कुत्ते पालने का लाइसेंस बनाते हैं। पालिका कर्मियों द्वारा बीते वर्ष दिसम्बर में घर-घर जाकर लोगों से अपील करने के बाद भी 95 लोगों ने ही लाइसेंस बनवाया था।
जबकि तब लाइसेंस शुल्क मात्र 100 रुपये था। लेकिन बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास होने के बाद अब कुत्ते पालने के लिए बनने वाले लाइसेंस का शुल्क बढ़ाकर 500 कर दिया गया है। साथ ही निर्देश जारी किए गए हैं कि अगर किसी घर में बिना लाइसेंस के कुत्ते पाए गए तो स्वामी के खिलाफ एक हजार रुपये की चालानी करवाई की जाएगी। वहीं दूसरी बार बिना लाइसेंस घर में कुत्ता पाए जाने पर पांच हजार का चालान किया जाएगा। इस निर्देश के बाद मात्र दो सप्ताह में 11 लोगों ने अब तक पालिका से लाइसेंस बना लिए हैं।
ईओ आलोक उनियाल ने बताया कि जल्द ही पालिका की ओर से शहर में सर्वे कराया जाएगा। यदि बिना लाइसेंस घरों में कुत्ते पाले गए होंगे तो चलानी कार्रवाई होगी। कहा कि जल्द से जल्द लोग कुत्ते पालने के लिए पालिका से लाइसेंस बनवा लें।
Next Story