उत्तराखंड

भगत सिंह चौक पर व्यवस्थाओं का डीएम ने किया निरीक्षण

Admindelhi1
25 Sept 2026 8:42 AM IST
भगत सिंह चौक पर व्यवस्थाओं का डीएम ने किया निरीक्षण
x
भगत सिंह चौक पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

हरिद्वार:जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने गुरुवार को भगत सिंह चौक क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान चौक और आसपास अतिक्रमण मिलने पर उन्होंने तत्काल हटाने के निर्देश दिए, ताकि यातायात सुचारू रहे और लोगों को परेशानी न हो। डीएम ने नगर निगम को चौक क्षेत्र में उगी झाड़ियों की कटाई और नालों की सफाई कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जल निकासी दुरुस्त रहना जरूरी है, जिससे बरसात में जलभराव न हो। यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए उन्होंने भगत सिंह चौक से ज्वालापुर की ओर जाने वाले नाले का भी निरीक्षण किया और सुरक्षा को देखते हुए नाले पर स्लैब डालने को कहा। डीएम ने चौराहे पर लगे अवैध होर्डिंग और फ्लेक्सी बैनर हटाने तथा स्थानीय लोगों की मांग पर वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।

इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी, उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी पवन कार्की सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Next Story