उत्तराखंड

डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने 27 जुलाई तक किसानों को भूमि का ब्योरा पोर्टल पर अपडेट करने को कहा

Admin Delhi 1
21 July 2022 1:53 PM GMT
डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने 27 जुलाई तक किसानों को भूमि का ब्योरा पोर्टल पर अपडेट करने को कहा
x

हल्द्वानी: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने प्रधान किसान सम्मान निधि योजना की पोर्टल में लाभार्थियों की जानकारी अपडेट नहीं होने पर नाराजगी जताई है।

डीएम गर्ब्याल ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए पीएम किसान सम्मान निधि योजना की समीक्षा की। उन्होंने पोर्टल पर लाभार्थियों की भूमि का खसरा, खाता संख्या अपलोड नहीं करने पर नाराजगी जताई और हर हाल में 27 जुलाई तक डाटा अपलोड करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य कृषि अधिकारी को प्रतिदिन अनुश्रवण रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। उन्होंने लाभार्थियों से उप राजस्व निरीक्षक/पटवारी/लेखपाल से संपर्क कर भूमि का विवरण अपलोड करने व सत्यापन की अपील की है।

डीएम ने कहा कि किसान सम्मान निधि योजना की द्वितीय किस्त एक अगस्त को जारी होगी। सिर्फ उन्हीं किसानों के खाते में धनराशि दी जाएगी जिनकी भूमि का ब्योरा किसान सम्मान निधि के पोर्टल पर अपडेट होगा। पोर्टल में भूमि का विवरण देने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। इस दौरान सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी, एडीएम अशोक जोशी व शिव चरण द्विवेदी, सीएओ डॉ. विवेक यादव आदि मौजूद थे।

Next Story