उत्तराखंड

मारपीट कर पत्नी को दिया टिन तलाक, दहेज की मांग पूरी नहीन है। तो पति को चदा गुससा

Admin4
23 July 2022 5:25 PM GMT
मारपीट कर पत्नी को दिया टिन तलाक, दहेज की मांग पूरी नहीन है। तो पति को चदा गुससा
x

पुलिस ने पिरान कलियर थाना क्षेत्र की एक महिला की तहरीर पर उसके पति के खिलाफ तीन तलाक, मारपीट और दहेज उत्पीड़न में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कलियर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 2009 में नदीम निवासी खुमरानपुल छिपियान इमली वाली मस्जिद पुरानी चौकी सहारनपुर उत्तर प्रदेश के साथ हुई थी।

शादी में महिला के परिजनों ने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। लेकिन नदीम और उसके परिवार के लोग दान दहेज से खुश नही थे। कुछ समय बाद दहेज में पचास हजार की नगदी और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग करते थे। कुछ दिनों बाद दोनों एक साथ कलियर में आकर निवास करने लगे।

कलियर में भी पति ने नगदी और मोटरसाइकिल की मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ मारपीट कर उसे तलाक दे दिया। थाना प्रभारी मनोहर सिंह भंड़ारी ने बताया तहरीर पर महिला के पति नदीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Next Story