उत्तराखंड में दैवीय आपदा, मुख्यमंत्री ने राहत कोष में दिया अक्टूबर माह का वेतन, सोशल मीडिया में किया ऐलान

देहरादून: उत्तराखंड में आई दैवीय आपदा से लगातार मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. राज्य में अब तक 65 लोगों की जान जा चुकी है वहीं 22 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. इस आपदा और स्थिति को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अक्टूबर महीने का वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का फैसला किया है.
राज्य में आई प्राकृतिक आपदा के दृष्टिगत मैंने माह अक्टूबर, 2021 का अपना वेतन मुख्यमंत्री राहत कोष में देने का फैसला लिया है।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) October 22, 2021
इस संबंध में अपर मुख्य सचिव, सचिवालय प्रशासन विभाग को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दे दिए हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





