उत्तराखंड

कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला बदर की कार्रवाई

Admindelhi1
31 Oct 2026 11:42 AM IST
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला बदर की कार्रवाई
x
प्रशासन का सख्त कदम, एक माह के लिए जिला बदर

हरिद्वार: विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हरिद्वार जिले में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत ज्वालापुर पुलिस ने एक आरोपी को एक माह के लिए जिला बदर किया है।

पुलिस के अनुसार, एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर 30 अक्टूबर को वारंटी शाहरियाज को अपर जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय के आदेश पर उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 की धारा 3(3) के तहत जिले से बाहर किया गया। उसे चेतावनी दी गई है कि एक माह की अवधि में जिले की सीमा में प्रवेश करने पर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस के मुताबिक, शाहरियाज के खिलाफ मारपीट और धमकी के कई मुकदमे दर्ज हैं तथा उसके विरुद्ध पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है। जिला बदर की कार्रवाई करने वाली टीम में अपर उपनिरीक्षक प्रताप दत्त शर्मा, हेड कांस्टेबल प्रकाश थापा और होमगार्ड सिद्धार्थ कुमार शामिल रहे।

Next Story