उत्तराखंड

सत्यपाल शास्त्री के नेतृत्व में जय भारत सत्याग्रह अभियान पर की गई चर्चा

Admin Delhi 1
6 April 2023 8:00 PM IST
सत्यपाल शास्त्री के नेतृत्व में जय भारत सत्याग्रह अभियान पर की गई चर्चा
x

हरिद्वार: कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बैठक टिहरी विस्थापित कालोनी में हुई। संयोजक सत्यपाल शास्त्री के नेतृत्व में जय भारत सत्याग्रह अभियान पर चर्चा की गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि 4 से 14 अप्रैल तक लगभग 10 सभाएं आयोजित की जा रही हैं। भाजपा सरकार देश को ताेड़ने का कार्य कर रही है। विपक्ष और जनता की आवाज को दबाया जा रहा है। सरकार बेरोजगारी, महंगाई पर काबू पाने में सक्षम नहीं हैं। कोई भी वर्ग सरकार से खुश नहीं है। जो भी सवाल करता है उसके खिलाफ झूठे मुकदमे दर्ज कर दिए जाते हैं। राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त कर सरकार देश में डर का माहौल बना रही। जिसके खिलाफ कांग्रेस जनता के बीच जाकर आवाज उठाएगी।

इस अवसर पर राजबीर सिंह चौहान, महेश प्रताप सिंह राणा, ओपी चौहान, बीएस तेजियान, अमित नौटियाल, कैलाश प्रधान, सुनील नौटियाल, केएल कपिल, सुखपाल सिंह,अशोक कटारिया, मंजीत सिंह, राम आशीष यादव आदि उपस्थित थे।

Next Story