उत्तराखंड

Dineshpur: क्षेत्रवासी डग्गामार वाहनों में दोगुना किराया देकर यात्रा करने के लिए मजबूर

Admindelhi1
7 March 2025 5:13 PM IST
Dineshpur: क्षेत्रवासी डग्गामार वाहनों में दोगुना किराया देकर यात्रा करने के लिए मजबूर
x
"डेढ़ लाख आबादी डग्गामार वाहनों में कर रही सफर"

दिनेशपुर: क्षेत्र में सिटी बस की सेवा नहीं होने से लोग परेशान हैं। ऐसे में क्षेत्रवासी डग्गामार वाहनों में दोगुना किराया देकर यात्रा करने के लिए मजबूर हैं।

लगभग डेढ़ लाख की आबादी वाले दिनेशपुर के लिए आवागमन के लिए सरकारी बस की कोई सुविधा नहीं है। आम यात्रियों के अलावा छात्र- छात्राओं और सिडकुल श्रमिकों को प्रतिदिन पंतनगर, कलक्ट्रेट, रुद्रपुर और गदरपुर जाना पड़ता है। लोग आवागमन के लिए थ्री व्हीलर, टेंपो, ई-रिक्शा आदि निजी वाहनों पर निर्भर हैं।

80 के दशक में यहां से रुद्रपुर के लिए सुबह-शाम की नियमित सिटी बस सेवा की सुविधा थी। लोगों को इसका भरपूर लाभ मिलता था। बाद में सेवा बंद कर दी गई। क्षेत्रवासी लंबे समय से लगातार सिटी बस की शटल सेवा शुरू करने की मांग कर रहे हैं लेकिन परिवहन निगम की ओर से समस्या की अनदेखी की जा रही है।

स्थानीय लोगों और सिडकुल के श्रमिकों की दिक्कत को देखते हुए गूलरभोज से दिनेशपुर, सिडकुल होते हुए रुद्रपुर तक सिटी बस की शटल सेवा शुरू कराने के लिए परिवहन निगम के अधिकारियों से बात की जाएगी। - अरविंद पांडेय, विधायक।

Next Story