उत्तराखंड

दीदी की हुई मौत, उत्तराखंड चली आई छोटी बहन, सदमे में वो भी चल बसी..परिवार में कोहराम

Admin4
31 Oct 2022 6:51 PM GMT
दीदी की हुई मौत, उत्तराखंड चली आई छोटी बहन, सदमे में वो भी चल बसी..परिवार में कोहराम
x

रुड़की। उत्तराखंड में बड़ी ब हन की मौत हुई, तो छोटी बहन पंजाब से चली आई। अपनी बहन को आखिरी बार देखने के बाद छोटी बहन भी चल बसी। दो-दो मौतों से घर में कोहराम मचा हुआ है।

दरअसल रूड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की शेखपुरी निवासी 75 वर्षीय एक महिला का बीमारी के चलते सोमवार को देहांत हो गया। परिजनों को इसकी सूचना मिली तो घर पहुंचने लगे। दीदी के निधन की जानकारी जब लुधियाना में रह रही छोटी बहन को लगी। छोटी बहन भी परिवार के साथ रुड़की पहुंच गई। बड़ी बहन के शव को देखकर छोटी बहन को इस कदर सदमा लगा कि उसने भी घर पर दम तोड़ दिया। परिजनों ने डॉक्टर बुलाया लेकिन देर हो चुकी थी। अपनी दीदी के साथ छोटी बहन भी चल बसी। बड़ी बहन के सदमे में छोटी बहन के दम तोड़ने से सभी हैरान रह गए। दोनों बहनों के इस अटूट प्रेम और मौत के संयोग को देखकर सभी दंग रह गए।
Admin4

Admin4

    Next Story