उत्तराखंड

Dharamshala: एसओएस की 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे जारी

Admindelhi1
26 May 2026 1:35 PM IST
Dharamshala: एसओएस की 8वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे जारी
x
शिक्षा विभाग ने जारी किया एसओएस परीक्षा परिणाम

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) के अंतर्गत मार्च-2026 में आयोजित कक्षा 8वीं, 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया। घोषित परिणाम में कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम 61.06 प्रतिशत, 10वीं का 54.66 प्रतिशत तथा 12वीं का परीक्षा परिणाम 64.57 प्रतिशत रहा। छात्र परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर देख सकते हैं।

डॉ. शर्मा ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों का परिणाम री-अपीयर अथवा पास घोषित हुआ है और जो सितंबर-2026 सत्र के लिए री-अपीयर या इम्प्रूवमेंट हेतु आवेदन करना चाहते हैं, वे अपने संबंधित एसओएस अध्ययन केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बिना विलंब शुल्क आवेदन करने की अवधि 5 जून 2026 से 30 जून 2026 तक निर्धारित की गई है, जबकि 1000 विलंब शुल्क सहित आवेदन 1-जुलाई -2026 से 13 जुलाई 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथियों के बाद आवेदन की तिथि में किसी प्रकार का विस्तार नहीं किया जाएगा।

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि कक्षा 10वीं एवं 12वीं के अभ्यर्थी पुनर्मूल्यांकन तथा कक्षा 8वीं, 10वीं एवं 12वीं के अभ्यर्थी पुनः निरीक्षण हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल संबंधित एसओएस अध्ययन केंद्रों के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। पुनर्मूल्यांकन हेतु 1000 प्रति विषय तथा पुनः जांच हेतु 800 प्रति विषय शुल्क निर्धारित किया गया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 जून 2026 निर्धारित की गई है।

उन्होंने बताया कि पुनर्मूल्यांकन के लिए संबंधित विषय में न्यूनतम 20 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है तथा पुनर्मूल्यांकन केवल थ्योरी भाग का ही किया जाएगा, जिसमें एमसीक्यू प्रश्न शामिल नहीं होंगे।

Next Story