उत्तराखंड

Dharamshala: चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञों का टांडा में जुटान, ‘मेडएसेंड’ सम्मेलन संपन्न

Admindelhi1
22 Jun 2026 12:57 PM IST
Dharamshala: चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञों का टांडा में जुटान, ‘मेडएसेंड’ सम्मेलन संपन्न
x

धर्मशाला: हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) के अध्यक्ष एवं नगरोटा बगवां के विधायक आरएस बाली ने रविवार को डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा में आयोजित वार्षिक स्नातक चिकित्सा सम्मेलन मेडएसेंड 2026-2.0 में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

इस अवसर पर आर.एस. बाली ने कहा कि मेडएसेंड 2026-2.0 सम्मेलन युवा चिकित्सकों, विशेषज्ञों तथा चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों के लिए ज्ञान, अनुसंधान एवं नवाचारों के आदान-प्रदान का एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सम्मेलन न केवल चिकित्सा क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और शोध कार्यों से अवगत कराते हैं, बल्कि युवा चिकित्सकों के व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता तथा बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को भी सुदृढ़ करते हैं।

उन्होंने कहा कि समाज को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने और चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर का यह सम्मेलन टांडा मेडिकल कॉलेज में दूसरी बार आयोजित किया गया, जिसमें हिमाचल प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों के विद्यार्थियों के अलावा बिहार तथा जम्मू-कश्मीर के मेडिकल कॉलेजों के छात्रों ने भी भाग लिया।

इस अवसर पर उन्होंने मेडिकल कॉलेज के डाइनिंग हॉल के लिए फर्नीचर उपलब्ध करवाने की भी घोषणा की।

इस अवसर पर कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. धीरज कपूर, स्टूडेंट वेलफेयर ऑफिसर डॉ. राजीव गोयल, डॉ. मंजू तथा डॉ. मोनिका सहित अन्य गणमान्य अतिथि, चिकित्सक, फैकल्टी सदस्य एवं युवा चिकित्सक भी उपस्थित रहे।

Next Story