उत्तराखंड

Dharamshala: नशे के खिलाफ अभियान तेज, एसपी कांगड़ा ने थानों की व्यवस्थाएं जांचीं

Admindelhi1
13 July 2026 10:14 AM IST
Dharamshala: नशे के खिलाफ अभियान तेज, एसपी कांगड़ा ने थानों की व्यवस्थाएं जांचीं
x
नशा विरोधी अभियान की समीक्षा, एसपी कांगड़ा ने पुलिस अधिकारियों को दिए निर्देश

धर्मशाला: जिला कागंडा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे एंटी चिट्टा अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक जिला कांगड़ा द्वारा रविवार को पुलिस थाना भवारना, पुलिस चौकी थुरल और पुलिस चौकी आलमपुर का दौरा किया गया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस थाना और पुलिस चौकी के प्रभारियों और अन्य कर्मचारियों के साथ संवाद किया गया। इसके अतिरिक्त उनकी समस्याओं को सुना तथा कल्याण सम्बंधित मुद्दों पे बातचीत की।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने पुलिस थाना भवारना, पुलिस चौकी थुरल और पुलिस चौकी आलमपुर में कानून व्यवस्था, अपराध की खोजबीन की व्यापक समीक्षा की तथा लंबित मामलो में तेजी लाने और विशेष्ज्ञ छानबीन के तहत जल्द से जल्द लंबित मामलों के निपटारे में दिशा निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने भवारना ब्लॉक के स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों के साथ भी मीटिंग की तथा मीटिंग के दौरान उनके साथ सार्वजनिक सुरक्षा, नशे के दुरुप्रयोग, अपराध रोकथाम, ट्रैफिक प्रबंधन तथा पुलिस-जनता के बीच में समन्वय बनाने सम्बंधित मुद्दों पर चर्चा की| प्रतिनिधियों को शांति बनाए रखने, आपराधिक गतिविधियों की रिपोर्ट करने और एक सुरक्षित व नशामुक्त समाज को बढ़ावा देने में पुलिस का सक्रिय रूप से समर्थन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इसके अलावा कांगड़ा पुलिस वर्तमान वर्षा ऋतु के दृष्टिगत लोगों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियों से भी अवगत कराया गया। उन्हें सलाह दी गई कि वे स्वयं, अपने परिवार के सदस्यों, आम जनता तथा बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों को भी नदियों, नालों एवं अन्य जल स्रोतों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए जागरूक करें, ताकि अचानक जलस्तर बढ़ने अथवा बाढ़ जैसी परिस्थितियों के कारण होने वाली जान-माल की हानि से बचा जा सके।

Next Story