उत्तराखंड

धनाई ने मतदाताओं से की विकास के नाम पर वोट की अपील

Admindelhi1
6 Oct 2026 10:39 AM IST
धनाई ने मतदाताओं से की विकास के नाम पर वोट की अपील
x
धनाई ने विकास के नाम पर वोट देने का आह्वान किया

नई टिहरी: पूर्व कैबिनेट मंत्री व भाजपा नेता दिनेश सिंह धनाई ने कांडा, बोरगांव और भैंसोंली गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। सोमवार को धनाई ने सारज्यूला पट्टी के कांडा और जाखणीधार के बोर गांव, भैंसोली गांव का भ्रमण किया।

उन्होंने अपने कार्यकाल में दोनों क्षेत्रों के लिए स्वीकृत 57 जनोपयोगी योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि कांडा गांव में बीएससी नर्सिंग कॉलेज उन्होंने बनाया, जो आज मेडिकल क्षेत्र का बड़ा संस्थान है। इससे युवाओं को प्रशिक्षण के साथ ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा है। कहा कि चुनाव में क्षेत्रवाद और जातिवाद से ऊपर उठकर विकास के मुद्दे पर जनप्रतिधि चुनें। ऐसे लोगों को मौका दें जो विकास कर सकें।

उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने की भी अपील की। इस मौके पर ग्राम प्रधान बबीता पुंडीर, रविंद्र सेमवाल, किशोरी लाल डबराल, बीडीसी सुमित्रा पुंडीर, रणवीर राणा, रजनी पुंडीर, शूरवीर सिंह, राजेश पुंडीर, रणबीर भंडारी, चंद्रपाल डोटियाल, मकान सिंह, जोत सिंह, प्रेम रावत, रूप सिंह नेगी, राजेंद्र गुर्साइं, उत्तम लाल, देवेंद्र बलोदी, मंजू देवी, शंकुतला देवी मौजूद थे।

Next Story