जनता की परेशानी पर धामी सख्त, अधिकारियों को समयसीमा में समाधान के निर्देश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्यसेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा, भूमि विवाद, आर्थिक सहायता और पेंशन से जुड़ी शिकायतें रखीं।
मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं का त्वरित और प्रभावी निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। अधिकारियों को विभागों के बीच समन्वय बनाकर शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना चाहिए।
धामी ने दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले लोगों की समस्याओं पर विशेष ध्यान देने तथा अधिकारियों की जवाबदेही तय करने पर जोर दिया। इस अवसर पर उन्होंने ‘धन्य धन्य धामी जी’ गीत और उसके पोस्टर का विमोचन भी किया। गीत को निर्मल अनुरागी और अंजलि अनुरागी ने आवाज दी है।





