
x
उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को देश का सबसे हैंडसम मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। आपको बता दें, न्यूज एरीना इंडिया ने यह सर्वे 4 मुख्यमंत्रियों के बीच करवाया था। इस सर्वे में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के नाम शामिल थे। इनमें से मुख्यमंत्री धामी को 38 प्रतिशत वोट मिले और वे पहले स्थान पर रहे, जबकि गोवा के मुख्यमंत्री 32 प्रतिशत वोटों के साथ दूसरे और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी 20 प्रतिशत वोटों के साथ तीसरे और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मात्र 10 प्रतिशत वोट पाकर चौथे स्थान पर रहे।
इसी के साथ उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को देश के सबसे हैंडसम मुख्यमंत्री का खिताब मिल गया है। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की इस उपलब्धि पर कैबिनेट मंत्री ने उन्हें बधाई दी है। साथ ही उन्हें नजर लगने से बचने के लिए काला टीका लगाने का कहा है। गौरतलब है कि इस सर्वे में मुख्यमंत्रियों के नाम शामिल करने से पहले जनता से भी राय ली गई थी। सर्वे में शामिल लगभग 20 हजार लोगों ने इन चार मुख्यमंत्रियों के नाम का सुझाव दिया। न्यूज एरीना द्वारा चार मुख्यमंत्रियों के लिए ट्विटर पर कराए गए इस सर्वे में 23 हजार से ज्यादा लोगों ने मुख्यमंत्री धामी को अपनी पहली पसंद बताया।
TagsDhami got the title of the most handsome CM of the countryहैंडसम CM का खिताबहैंडसम CM का खिताब धामी को मिलाआज का हिंदी समाचारआज का समाचारआज की बड़ी खबरआज की ताजा खबरhindi newsjanta se rishta hindi newsjanta se rishta newsjanta se rishtaहिंदी समाचारजनता से रिश्ता हिंदी समाचारजनता से रिश्ता समाचारजनता से रिश्तानवीनतम समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंगन्यूजताज़ा खबरआज की ताज़ा खबरआज की महत्वपूर्ण खबरआज की बड़ी खबरे

Gulabi Jagat
Next Story