उत्तराखंड
चारधाम यात्रा के साथ श्रद्धालु इस वर्ष तीर्थयात्री नौकायन का लुत्फ उठा पाएंगे
Tara Tandi
4 May 2024 6:44 PM IST

x
देहरादून : चारधाम यात्रा के साथ श्रद्धालु इस वर्ष तीर्थयात्री मनेरी में नौकायन का लुत्फ उठा पाएंगे। जिला साहसिक खेल प्रबंधन समिति की ओर से मनेरी भाली जल विद्युत परियोजना प्रथम की झील में नौकायन शुरू किया गया है। इससे यहां पर चारधाम यात्रा के साथ साहसिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकेगा।
जिला साहसिक खेल प्रबंधन समिति की ओर से जोशियाड़ा झील के बाद अब मनेरी झील में भी नौकायन शुरू किया गया है। करीब दो किमी के क्षेत्र में फैली इस झील में यात्रा पर आने वाले यात्री नौकायन में कयाकिंग सहित स्पीड बोट और जेट अटैक जैसी नाव का लुत्फ उठा सकते हैं। समिति की ओर से स्थानीय युवाओं की भागीरथी आउटडोर एसोसिएशन को मनेरी झील में नौकायन के संचालन का जिम्मा दिया गया है।
एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम पंवार का कहना है कि जोशियाड़ा झील में नौकायन के लिए स्थानीय लोग और पर्यटक काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, मनेरी झील में चारधाम यात्रा के दौरान अच्छी संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद है, क्योंकि झील गंगोत्री हाईवे से सटी हुई है। इसे देखते हुए पर्यटन विभाग ने जोशियाड़ा झील की तर्ज पर मनेरी झील में नौकायन शुरू किया है।
जिला पर्यटन अधिकारी केके जोशी का कहना है कि मनेरी झील में दो माह पूर्व साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय युवक-युवतियों को नौकायन का प्रशिक्षण दिया गया था। यात्रा के दौरान पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मनेरी झील में भी नौकायन शुरू किया गया है, जिससे स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।
ये है शुल्क
कयाकिंग के लिए प्रति व्यक्ति 200 रुपये और स्पीड बोट और जेट अटैक बोट के लिए प्रति व्यक्ति 250 रुपये शुल्क लिया जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग को प्रस्ताव दिया गया है।
कैसे पहुंचे
चारधाम यात्रियों के लिए मनेरी झील गंगोत्री धाम के पड़ाव पर स्थित है, जो जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर है। बस और टैक्सी से मनेरी पहुंचा जा सकता है। जहां तीर्थयात्री व पर्यटक मनेरी भाली जल विद्युत परियोजना के प्रथम चरण बांध की झील में नौकायन का लुत्फ उठा सकते हैं।
Tagsचारधाम यात्राश्रद्धालु इस वर्षतीर्थयात्री नौकायनलुत्फ उठा पाएंगेChardham Yatradevotees will be able to enjoy boating this yearजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





