योगीराज श्री हंस जी महाराज की जयंती पर उमड़े श्रद्धालु, 4015 लोगों को मिला मुफ्त इलाज

हरिद्वार: योगीराज श्री हंस जी महाराज की जयंती पर वैरागी कैंप, कनखल में विशाल जनकल्याण समारोह आयोजित किया गया। भोले जी और माता श्री मंगला जी के सानिध्य में हुए इस आयोजन में तीन दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया, जिसमें 4,015 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराकर मुफ्त परामर्श और दवाइयां प्राप्त कीं।
हंस ज्योति-ए यूनिट ऑफ हंस कल्चरल सेंटर की ओर से आयोजित शिविर में एलोपैथी के माध्यम से 3,411 और होम्योपैथी के जरिए 604 लोगों को चिकित्सा सुविधा दी गई। अनुभवी डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने शिविर का संचालन किया।
समारोह में भोले महाराज और माता मंगला के प्रवचन सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वहीं, हंसराज रघुवंशी की भजन संध्या भी आकर्षण का केंद्र रही।
संस्था के मीडिया प्रभारी बीके त्यागी के अनुसार, आयोजन के दौरान चार दिनों तक विशाल निःशुल्क भंडारा लगाया गया। इसमें हजारों श्रद्धालुओं और साधु-संतों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।





