उत्तराखंड

जिले के सिद्धपीठों में उमड़े श्रद्धालु, मां के जयकारों से गूंजे मंदिर

Admindelhi1
12 Oct 2026 10:39 AM IST
जिले के सिद्धपीठों में उमड़े श्रद्धालु, मां के जयकारों से गूंजे मंदिर
x
नवरात्रि के शुभारंभ पर सिद्धपीठों में उमड़ी आस्था

नई टिहरी: विशेष पूजा-अर्चना के साथ ही जिलेभर में शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया। जिलेभर के सिद्धपीठों, माता मंदिरों में वेदपाठी पंडितों ने हरियाली बोई गई। प्रसिद्ध सिद्धपीठ कुंजापूरी, चंद्रबदनी, सुरकंडा, नव दुर्गा मंदिर में पहले दिन ही श्रद्धालु की भीड़ उमड़ी।

श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगने के साथ ही सुख-समृद्धि की कामना की। शैलीपूत्री के पूजन के साथ ही श्रद्धालुओं ने कलश स्थापना व दीप पूजन किया। मां भगवती का पहला स्वरूप शैलपुत्री है। एक हाथ में त्रिशूल और दूसरे हाथ में कमल का पुष्प लिए मां शैलपुत्री अपने वाहन वृषभ पर विराजमान रहती है।

माता को पहले दिन सफेद व लाल पुष्प अर्पित कर श्रद्धालुओं ने पूजन किया। गाय के दूध ने बने मिष्ठान माता को चढ़ाये। कन्याओं को प्रसन्न करने के लिए श्रद्धालुओं ने उपहार स्वरूप कंघा, हेयर ब्रश, बैंड, हेयर क्रीम आदि उपहार में दिए। पंडित विष्णु प्रसाद नौटियाल का कहना है कि मां शैलीपुत्री की जो भी भक्त सच्चे मन से स्तुति करता है उसे मनचाहा फल मिल जाता है।

Next Story