उत्तराखंड

देवभूमि उत्तराखंड ने जल जीवन मिशन में यूपी व झारखंड को पछाड़ा

Admin Delhi 1
4 Jan 2023 7:46 AM GMT
देवभूमि उत्तराखंड ने जल जीवन मिशन में यूपी व झारखंड को पछाड़ा
x

देवभूमि देहरादून: जल जीवन मिशन के तहत उत्तराखंड ने यूपी और झारखंड को पिछाड़ दिया है। जल शक्ति मंत्रालय ने जल जीवन सर्वेक्षण के दिसंबर के आंकड़े जारी किए हैं, जिसमें अब प्रदेश का एक भी जिला 50 फीसदी से नीचे नहीं है। जल शक्ति मंत्रालय ने जल जीवन मिशन के कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए जल सर्वेक्षण की शुरुआत की थी। उत्तराखंड का प्रदर्शन राष्ट्रीय स्तर पर लगातार तीसरे महीने सुधरा है। इस बार उत्तराखंड जहां 50 से 75 फीसदी श्रेणी में आठवीं रैंक पर है, वहीं उत्तर प्रदेश 25 से 50 फीसदी श्रेणी में तीसरे स्थान पर है।

झारखंड इस श्रेणी में पांचवें स्थान पर है। हालांकि शीर्ष पर हरियाणा काबिज है। वहीं, जिलों के हिसाब से देखें तो अब प्रदेश के सभी जिले 50 फीसदी से ऊपर की श्रेणियों में आ चुके हैं। सात जिले ऐसे हैं जो कि 50 से 75 फीसदी की श्रेणी में हैं, जबकि छह जिले 75 से 100 फीसदी की श्रेणी में हैं।

पेयजल निगम के एमडी उदयराज सिंह का कहना है कि निश्चित तौर पर उत्तराखंड की रैंकिंग में बड़ा सुधार अच्छा संकेत है। मिशन के कार्यों में तेजी से प्रगति हो रही है।

Next Story