उत्तराखंड
देवभूमि न्यूज़: बहु से दहेज मांगने के आरोप में पति, सास समेत तीन के खिलाफ मामला दर्ज
Admin Delhi 1
16 April 2022 6:22 PM IST

x
सिटी क्राइम न्यूज़: दहेज की खातिर महिला को प्रताड़ित करने के आरोप में नेहरू कॉलोनी पुलिस ने पति, सास समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीओ अनिल जोशी के मुताबिक सरस्वती विहार अजबपुर खुर्द निवासी महिला ने शिकायत कर बताया कि सात जनवरी को अपने पिता के साथ अपनी ससुराल यमनोत्री एन्कलेव फेस 2 में गई थी। आरोप है कि वहां पहुंचने के बाद पति नवीन चौहान, सास व रिश्ते का देवर विपिन चौहान ने मेरे साथ धक्कामुक्की करते हुए मारपीट की। ससुराल पक्ष दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते थे।
सीओ अनिल जोशी ने बताया कि आरोपी नवीन चौहान पुत्र जयेंद्र सिंह, सास, विपिन चौहान निवासीगण यमुनोत्री एन्क्लेव फेस 2 चंद्रबदनी रोड पटेलनगर देहरादून के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
Next Story





