उत्तराखंड

देवभूमि न्यूज़: उत्तराखंड के पूर्व विधायक पर हुआ हमला, लोगो ने हमले से बचाया

Admin Delhi 1
14 April 2022 4:00 PM GMT
देवभूमि न्यूज़: उत्तराखंड के पूर्व विधायक पर हुआ हमला, लोगो ने हमले से बचाया
x

कुमाऊं न्यूज़: कुमाऊं मंडल से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक पूर्व विधायक पर हमला करने की घटना घटित हुई है। हालांकि पूर्व विधायक के साथ चल रहे लोगों ने उन्हें बचा लिया। यह मामला बेतालघाट क्षेत्र से सामने आया है, जहां पूर्व विधायक संजीव आर्य (Sanjiv arya) पर हमला करने की घटना हुई है। संजीव आर्य के पीआरओ से मिली जानकारी के अनुसार आज पूर्व विधायक संजीव आर्य बेतालघाट क्षेत्र के एक गांव में बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती पर उनकी मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित करने गए थे। इसी बीच अचानक एक युवक उनके समक्ष आया और छेनी हथियार से उन पर प्रहार कर दिया। अचानक से हुए हमले के बाद सभी लोग सकपका गए। इस बीच अन्य लोगों ने हमलावर के अगले वार से पूर्व विधायक (Sanjiv arya) को उनसे बचा लिया। इस हमले में संजीव के हाथ में हल्की चोट आई है।

इस दौरान हमला करने वाले युवक के परिजनों ने जानकारी दी कि उक्त युवक मानसिक रूप से पीडि़त है। वह घर में भी बच्चों से ऐसी हरकतें करता है। बताते चलें कि पूर्व विधायक संजीव आर्य (Sanjiv arya) नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के पुत्र हैं।

Next Story