
x
Haldwani हल्द्वानी: हल्द्वानी में दिन भर धूप निकली लेकिन ठंडी हवा भी चलती रही। जिस वजह से मौसम सुहावना बना रहा। लोगों को गर्मी का उतना एहसास नहीं हुआ। पारे में भी गिरावट जारी रही।
शुक्रवार को ठंडी हवा चलने के साथ ही धूप भी निकली रही। हल्द्वानी में अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम था।
न्यूनतम तापमान 18.9 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को राज्य के सभी जिलों में बारिश होने के आसार हैं। नैनीताल जिले में भी गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। ओलावृष्टि के भी आसार हैं और साथ ही 40 किमी प्रतिघंटा रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। अप्रैल माह में अभी तक हुई बारिश की वजह से काफी राहत मिली है। विगत दिनों पारे में उछाल आ रहा था लेकिन अब पारे में गिरावट आ रही है। इसके साथ ही 16 अप्रैल से राज्य में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है।
TagsHaldwani धूप बावजूद ठंडी हवामौसम सुहावनाHaldwani Despite the sunshinethe cool breezethe weather is pleasantजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





