उत्तराखंड

कर्मचारियों से पैसा वसूलने वाली कंपनी को विभाग ने भेजा नोटिस

Admin2
2 Jun 2022 6:30 PM IST
कर्मचारियों से पैसा वसूलने वाली कंपनी को विभाग ने भेजा नोटिस
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : राज्य के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और नर्सिंग कॉलेजों में आउटसोर्स के माध्यम से तैनात किए जा रहे कर्मचारियों को सिक्योरिटी मनी नहीं देनी पड़ेगी। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने यह स्पष्ट करते हुए कर्मचारियों से सिक्योरिटी ले रही फर्म को नोटिस जारी किया है। कंपनी को इस मामले में एक दिन में जबाव देने के साथ ही ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी भी दी गई है।

दरअसल राज्य सरकार ने अस्पतालों से हटाए गए कर्मचारियों को खाली पदों के आधार पर दुबारा कॉलेज और अस्पतालों में नियुक्ति करने का निर्णय लिया था। इसके तहत दून मेडिकल कॉलेज में प्राइवेट आउटसोर्स एजेंसी ने नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करते हुए कर्मचारियों से सिक्योरिटी मनी के रूप में 25 हजार से लेकर 40 हजार रुपये तक मांगे थे। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने कर्मचारियों से की जा रही इस वसूली की खबर को प्रमुखता से उठाया था।
Next Story