उत्तराखंड

हरिद्वार और रूड़की में डेंगू का डंक

Admin Delhi 1
8 Aug 2023 10:32 AM IST
हरिद्वार और रूड़की में डेंगू का डंक
x

हरिद्वार: रूड़की सिविल अस्पताल में डेंगू के पांच मामले जांच के लिए आये हैं। जिसमें तीन मामले हरिद्वार से हैं जबकि दो मामले रूड़की से हैं। उनकी जांच रिपोर्ट मंगलवार शाम तक ही आएगी।

हरिद्वार जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक बीस से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं. वहीं दूसरी ओर विभाग लगातार डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाने का दावा कर रहा है. सोमवार को रूड़की सिविल अस्पताल में डेंगू के पांच सैंपल जमा किये गये हैं, जिनमें से तीन मामले हरिद्वार के हैं जबकि दो मामले रूड़की के हैं. उनकी जांच रिपोर्ट मंगलवार शाम तक आएगी। वहीं, एलाइजा जांच के लिए रूड़की स्थित पैथोलॉजी लैब को भी एक किट उपलब्ध करा दी गई है।

Next Story