उत्तराखंड

16 वर्षीय किशोर में डेंगू की पुष्टि, पूरे शहर में की जा रही फॉगिंग

Admin2
5 Aug 2022 10:58 AM GMT
16 वर्षीय किशोर में डेंगू की पुष्टि, पूरे शहर में की जा रही फॉगिंग
x
देहरादून

देहरादून में कोरोना संकट के बीच अब डेंगू के मामले भी आने शुरू हो गए हैं। माजरा में 38 वर्षीय महिला और डालनवाला में 16 वर्षीय किशोर में डेंगू की पुष्टि हो गई। किशोर हरिद्वार बाईपास और महिला पटेलनगर के अस्पताल में भर्ती हैं।

जिला मलेरिया अधिकारी सुभाष जोशी के अनुसार, फिलहाल दोनों की हालत सामान्य है, लेकिन एहतियात भी जरूरी है। डॉक्टरों की टीम दोनों का इलाज कर रही है। स्वास्थ्य विभाग सभी मरीजों की सेहत पर नजर रख रहा है। दोनों मरीजों को कई दिन पहले अस्पताल लाया गया था। अब उनकी एलाइजा रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दून में डेंगू के अब तक तीन मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले वसंत विहार स्थित एक निजी स्कूल के शिक्षक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।
hindustan


Admin2

Admin2

    Next Story