उत्तराखंड

हरिद्वार कुंभ 2027 में संतों को निशुल्क भूमि और सुविधाएं देने की मांग

Admindelhi1
27 Nov 2026 11:32 AM IST
हरिद्वार कुंभ 2027 में संतों को निशुल्क भूमि और सुविधाएं देने की मांग
x
प्रयागराज और उज्जैन की तर्ज पर हरिद्वार कुंभ में सुविधाएं चाहते हैं संत

हरिद्वार: वर्ष 2027 में आयोजित होने वाले कुंभ मेले को लेकर संत समाज ने धार्मिक संस्थाओं को शिविर लगाने के लिए निशुल्क भूमि और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। षड्दर्शन साधु समाज एवं अखिल भारतीय सनातन धर्म रक्षा समिति के प्रतिनिधियों ने मेला भवन में मेलाधिकारी सोनिका से मुलाकात कर मांगपत्र सौंपा।

समिति के अध्यक्ष श्रीमहंत गोपाल गिरि और उपाध्यक्ष श्रीमहंत चेतनानंद गिरि महाराज ने प्रयागराज, नासिक और उज्जैन कुंभ की तर्ज पर संतों, मठों, मंदिरों और आश्रमों को निशुल्क भूमि, टेंट, बिजली, पानी और शौचालय की सुविधाएं उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

संत समाज ने ऋषिकेश के त्रिवेणी घाट को कुंभ स्नान के लिए विकसित करने, सौंदर्यीकरण और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए गंगा में सुरक्षा रेलिंग लगाने की मांग भी उठाई।

मेलाधिकारी सोनिका ने संतों की मांगों को सुनकर शीघ्र यथासंभव कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरि सहित करीब दो दर्जन संत उपस्थित रहे।

Next Story