उत्तराखंड

परिसीमन से उत्तराखंड को मिलेगा अधिक प्रतिनिधित्व, लोकसभा सीटें 50% बढ़ने का दावा

Admindelhi1
28 Nov 2026 3:57 PM IST
परिसीमन से उत्तराखंड को मिलेगा अधिक प्रतिनिधित्व, लोकसभा सीटें 50% बढ़ने का दावा
x
महिला आरक्षण और परिसीमन पर सियासत तेज, महेंद्र भट्ट ने विपक्ष पर साधा निशाना

देहरादून: केंद्र सरकार की कैबिनेट से परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन विधेयकों को मंजूरी मिलने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने स्वागत किया है। उन्होंने इसे महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

महेंद्र भट्ट ने कहा कि संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने से नीति निर्माण और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी बढ़ेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए विपक्ष पर महिला आरक्षण के मुद्दे पर बाधा डालने का आरोप लगाया।

उन्होंने दावा किया कि परिसीमन के बाद उत्तराखंड में लोकसभा और राज्यसभा की सीटों में 50 प्रतिशत वृद्धि होगी। इससे प्रदेश को अधिक जनप्रतिनिधित्व मिल सकेगा। हालांकि, यह वृद्धि फिलहाल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का दावा है, अंतिम व्यवस्था विधायी प्रक्रिया और परिसीमन के प्रावधानों पर निर्भर करेगी।

भट्ट ने कहा कि परिसीमन से छोटे और पहाड़ी राज्यों के हितों की सुरक्षा के साथ लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व को मजबूती मिलेगी।

Next Story