उत्तराखंड

दिल्ली की महिला ने रिसेप्शनिस्ट पर लगाया मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप

Admin Delhi 1
13 Aug 2022 5:08 PM IST
दिल्ली की महिला ने रिसेप्शनिस्ट पर लगाया मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप
x

हल्द्वानी न्यूज़: एक महिला ने होटल के रिसेप्शनिस्ट पर गाली-गलौज, मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को तहरीर सौंप कर कार्रवाई की मांग की है। मुखानी थाना पुलिस को सौंपी तहरीर में दिल्ली निवासी महिला ने कहा कि वह बीते दिवस भवाली घूमने आई थी। देर रात वह मुखानी स्थित एक होटल में पहुंची और उसने कमरा लिया।

महिला ने कहा कि उसने रिसेप्शनिस्ट से सामान कमरे में रखवाने को कहा। इस पर वह गाली गलौज पर उतारू हो गया। जब उसने इसका विरोध किया तो वह मारपीट करने लगा। आरोप है कि महिला के साथ छेड़छाड़ भी की गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Next Story